Sant kabir nagar तहसील समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने सुनी जनता की समस्या | CRIME JUNCTION Sant kabir nagar तहसील समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने सुनी जनता की समस्या
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar तहसील समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने सुनी जनता की समस्या



26 मामलों में से 7 का हुआ निस्तारण

आलोक कुमार बर्नवाल
आज मंगलवार को मेंहदावल तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान उपजिलाधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी द्वारा फरियादियो की समस्याओं को सुना गया और उनका निस्तारण भी किया गया। इसके साथ ही तहसीलदार प्रियंका चौधरी व नायब तहसीलदार सुनील कुमार द्वारा भी फरियादियो का समस्या को सुना गया। आज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 26 मामले आये थे। जिनमें से 07 का मौके पर जिम्मेदार अधिकारी द्वारा निस्तारण किया गया और बाकी मामलों को उनसे संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निस्तारण के लिए भेज दिया गया। इस अवसर पर सभी मातहत कर्मियों को निर्देश दिया गया कि सभी मामलों को शीघ्रता से सही ढंग से निस्तारित किया जाए। इसमें कोताही करने वाले अधिकारी व कर्मचारी किसी भी स्तर की गलती क्षम्य नही है। इस तरह के दिशा निर्देश भी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा दिया। इस अवसर पर एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार प्रियंका चौधरी सहित सभी राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे