Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज: सरयू का जल लेकर शिव भक्तो ने किया जलाभिषेक



रजनीश / ग्यान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। महाशिवरात्रि के मौके पर गुरुवार को सुबह सरयू में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान कर सरयू का पवित्र जल विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए लेकर गए तथा जलाभिषेक किया। वहीं सरयू घाट के सन्तेश्वर  नाथ महादेव मंदिर एवं मनकामेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सर्वाधिक भीड़ करनैलगंज के प्रसिद्ध बनखंडी नाथ मंदिर पर उमड़ी। जहां हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। यहां एक बड़े मेले का भी आयोजन किया गया था। मंदिर में जलाभिषेक के साथ-साथ प्रसाद वितरण का भी कार्यक्रम मंदिर पर रखा गया था। इसके साथ ही करनैलगंज नगर के विभिन्न शिव मंदिरों में गुरुवार की शाम भंडारा एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया। नगर के मोहल्ला बम पुलुस में स्थित शिव मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ और नगर के मोहल्ला बालूगंज में स्थित शिव मंदिर पर शाम को प्रसाद वितरण एवं भंडारा हुआ। इसके साथ-साथ चौक घंटाघर पर स्थित शिव मंदिर पर भी प्रसाद वितरण कार्यक्रम रखा गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कर्यक्रम में अशोक सिंघानिया, संजय गुप्ता, नन्द किशोर सिंघानिया, अंकित सिंघानिया, कन्हैयालाल वर्मा, शिवा भट्ट, ओमप्रकाश, जोगेंद्र सिंह जानी, चंद्रशेखर गोस्वामी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

स्टाल लगाकर किया प्रसाद वितरण

 नमो नमो मोर्चा भारत द्वारा करनैलगंज में पेट्रोल पंप के निकट शर्बत व प्रसाद वितरण का स्टाल लगाकर शिव भक्तों को शर्बत पिलाया व प्रसाद वितरण किया। महाशिवरात्रि के पर्व पर नमो नमो मोर्चा के पदाधिकारियों ने गोंडा लखनऊ मार्ग के किनारे शर्बत व प्रसाद का स्टाल लगाकर शिव भक्तों को प्रसाद का वितरण किया। जिसमे लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। मुख्यरूप से दीपक तिवारी, रामकुमार जयसवाल, पवन कुमार तिवारी, रामकुमार दूबे, राहुल, आशीष, ज्वाला प्रसाद तिवारी, रोहित कश्यप, शिव कुमार जयसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे