Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पूर्व CM अखिलेश यादव के कोरोना पॉजिटिव होने पर जल्द स्वस्थ्य होने की कामना को लेकर अयोध्या में हुवा हवन यज्ञ


वासुदेव यादव
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव के दीर्घायु शतायु स्वास्थ्य लाभ हेतु सिद्ध पीठ श्री करतलिया बाबा आश्रम अयोध्या के महंत श्री बालयोगी रामदास जी के  द्वारा हवन पूजन जाप कर उनके जल्द स्वस्थ होने की मंगल कामना की गई।
 इस दौरान प्रातः काल मंदिर में प्रकांड वैदिक आचार्यों, पुरोहितों द्वारा पूजन अर्चन हवन यज्ञ आदि का विधिवत आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य हवन कुंड में आहुतियां डालकर अखिलेश यादव के जल्द स्वस्थ होने और 2022 में सीएम बनने की मंगल कामना हेतु यज्ञ भगवान से की गई।
 इस कार्यक्रम के आयोजक हिंदू हृदय सम्राट बाल योगी महंत रामदास जी महाराज ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव संत महंत और साधु समाज के गौरव हैं। उन्होंने जितना संत समाज का उत्थान किया है। उतना अभी तक किसी ने नहीं किया है। अयोध्या का विकास सपा की देन है।अयोध्या का संत समाज ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का संत समाज अखिलेश यादव के स्वस्थ होने की कामना करता है और आज राम नगरी में संकल्प लेता है कि 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर ही रहेंगे।
  इस दौरान महंत विनोददास, महंत कन्हैयादास सहित अन्य वैदिक आचार्य पुरोहित समाज के लोग शामिल रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे