Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:हिरन को कुत्तों ने दौड़ा ने किया घायल

 

रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। पानी की तलाश में भटक रहे हिरन को कुत्तों ने दौड़ा लिया और नोचकर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों की मदद से वन विभाग ने उसका इलाज करवाकर अपने कब्जे में ले लिया। घटना विकास खंड करनैलगंज अन्तर्गत ग्राम बबुरास के मजरा भया पुरवा के पास की है। पानी की तलाश में यहां एक हिरन गांव के समीप आ गया। जिसे गांव के कुत्तों ने दौड़ाकर नोचना शुरू कर दिया। जिसे देख यहां के निवासी पीडी दूबे, शुशील, अमर, गंगा दूबे, विवेक, दुर्गेश आदि ने वहां पहुंचकर उसे बचाया। तब तक कुत्तों ने उसे नोचकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग के साथ पुलिस को भी सूचित किया। जिस पर मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने पशु चिकित्सक को बुलाकर उसका इलाज कराया। साथ ही वन कर्मी उसे अपने कब्जे में करके साथ लेकर चले गये। वन दरोगा अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि हिरन का इलाज कराकर बसेहिया नर्सरी पर उसे रखा गया है। स्वस्थ्य हो जाने पर उसे जंगल मे छोडवा दिया जायेगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे