Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:गायत्री प्रज्ञापीठ श्रीराम कुंज आश्रम जहाँगीरवा में गोष्ठी का आयोजन

 

रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में चलाये जा रहे आपके द्वार पहुंचा हरिद्वार महाअभियान के अंर्तगत गायत्री प्रज्ञापीठ श्रीराम कुंज आश्रम जहाँगीरवा में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष हरिद्वार के कुंभ मेले में श्रद्धालुओं के आगमन पर पाबंदी थी। जिससे कम संख्या में श्रद्धालु कुंभ में पहुंचे। इसके लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार ने एक विशेष अभियान शुरू किया। जिसके माध्यम से गायत्री परिवार कुंभ का गंगा जल, देव स्थापना एवं गुरु देव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहा है। उसी क्रम में रविवार को गायत्री प्रज्ञापीठ श्रीराम कुंज आश्रम जहाँगीरवा में सन्तराम सिंह व  माधवराज शुक्ल के मार्गदर्शन में यज्ञ एंव गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें तहसील के हर गाँव के ऐसे घर जिनमे  देवस्थापना नही है उन सभी घरों में देव स्थापना व हरिद्वार के गंगा जल को घरों तक पहुंचाने का कार्य अमिताभ मिश्र व अभिषेक सिंह, अजय दीक्षित के सहयोग से दर्जनों कार्यकर्ता कर रहे है। इन सभी के कार्यो का निरीक्षण मुख्य व्यवस्थापक हृदयनारायन मिश्र ने किया। कार्यकर्ता आदर्श मिश्र ने बताया कि कोरोना महामारी के समूल नाश के लिये गिलोय सहित विशेष हवन सामग्री का प्रयोग करके घर घर यज्ञ व देवस्थापना का कार्य  बेदमाता गायत्री ट्रस्ट के  निर्देशन में किया जा रहा है। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, जयपाल सिंह राना, राम अछेबर मिश्र, चंद्रप्रकाश मिश्र, प्राची, उमा देवी, महेंद्र  पारसनाथ तिवारी आदि उपथित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे