Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar ट्रैक्टर से कुचलकर 45 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत



खेत मे फसल के पास सोया था व्यक्ति
आलोक कुमार बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। वर्तमान में गेहूं के फसलों की कटाई जोरो पर चल रही है। जिससे ग्रामीण आबादी भी इस समय फसलों के कटवाने में व्यस्त है। हर क्षेत्र में अब फसलों को अधिकांश कटाई कंबाइन मशीन के सहारे किया जा रहा है। जिसमें कंबाइन मशीन के साथ ही ट्रैक्टर ट्रॉली का प्रयोग हो रहा है। कभी कभी यही ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटना का कारण बन जाते है और व्यक्ति की जान भी चली जाती है। इसी कड़ी मेंहदावल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरफरा के सिवान में गेहूं कटाई के बाद गेंहू ले जाने के दौरान ही कई व्यक्ति खेत मे मशीन में खामिबक वजह से खेत मे ही सो गए। कुछ व्यक्ति ट्राली में सो गए जबकि कुछ लोग खेत मे ही सो गए। जिससे बीती गुरुवार शुक्रवार की रात 2 बजे के आसपास एक ट्रैक्टर द्वारा एक व्यक्ति के कुचलने से दर्दनाक मौत हो गयी। जिस बाबत पीड़ित के परिजनों द्वारा थाने में शिकायत पत्र दिया गया। जिसमें मृतक रामसेवक के पिता वासदेव द्वारा बताया गया कि मेरा लड़का रामसेवक गेंहू का फसल कटवाकर फसल के पास सोया हुआ था। जिससे लापरवाही पूर्ण ट्रैक्टर चलाते हुए विकास पुत्र सुभाष द्वारा मेरे बेटे के ऊपर रात 2 बजे के आसपास चढ़ा दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। जिसकी सूचना 108 पर दी गयी और एम्बुलेंस आने पर मेंहदावल सीएचसी लाया गया जहाँ से उसे खलीलाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। जिसे घायल की हालत की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफेर कर दिया गया जिसके बाद रास्ते मे ही घायल व्यक्ति की मौत हो गयी। इसके साथ ही मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि छह माह पूर्व ट्रैक्टर चालक विकास के पिता सुभाष से अनबन हुई थी जिसपर चालक के पिता सुभाष ने धमकी दिया था कि मौका मिलने पर छोड़ा नही जाएगा। हादसे के वक़्त पिता पुत्र दोनो ट्रैक्टर पर थे। जिससे मृतक के पिता ने आशंका जताई है कि मेरे बेटे को ट्रैक्टर चढ़ाकर मार दिया गया है। जिसबाबत प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से उचित कार्यवाही की मांग किया गया।
इस बाबत एसओ प्रदीप कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि मृतक और कुछ अन्य लोग गेंहू कटवाने के बाद वही आसपास स्थित स्थान पर सो गए और रात के अंधेरे में जब ट्रैक्टर गेंहू लेने आ रहा था तब मृतक उसकी चपेट में आ गया और घायल हो गया। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे