Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सांसद के प्रयासों से झांसी महानगर को मिली स्मार्ट सिटी की पहचान

 

ब्यूरो चीफ: गिरवर सिंह

 झांसी:झांसी ललितपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद क्षेत्र के साथ ही महानगर के विकास और उसके नये स्वरूप को विकसित करने में जी-जान से जुटे हैं, नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो,  उसके लिए निरंतर प्रयासरत हैं। झांसी नगर निगम का स्मार्ट सिटी में चयन होने के बाद किए जाने वाले कार्यों को गति के साथ सही दिशा में आगे ले जाने का कार्य उनके  कुशल नेतृत्व द्वारा किया गया। 


झांसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड परियोजना कुल लागत 5 साल के संचालन और रखरखाव के साथ 179 करोड़ से तैयार, कोविड-19 के दौरान भी स्मार्ट सिटी के कार्यो पर नजर तथा समय-समय पर मार्गदर्शन से कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। महानगर में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत तैयार एकीकृत कमांड नियंत्रण केंद्र नगर वासियों को उपलब्ध करायी जाएगीं ढेरों सुविधाएं, आईसीसीसी से ही संचालित होगी नगर की ट्रैफिक व्यवस्था, नहीं होगी जैम की समस्या और आवागमन होगा सुलभ।  नगर के चप्पे चप्पे चप्पे पर होगी सीसीटीवी कैमरे की नजर छिनौती, मार पिटाई, दंगा आदि पर लगेगी रोक। इसके माध्यम से सुरक्षा और सावधानियों को भी मजबूत किया जा सकेगा। इसके साथ ही नगर में अनावश्यक रूप से भीड़ होने पर उसे नियंत्रित भी किया जा सकेगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे