Gonda: पूर्व मंत्री के निधन पर शोकसभा का आयोजन | CRIME JUNCTION Gonda: पूर्व मंत्री के निधन पर शोकसभा का आयोजन
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Gonda: पूर्व मंत्री के निधन पर शोकसभा का आयोजन



रजनीश/ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। देवीपाटन मंडल में समाजवादी पार्टी के ध्वजवाहक माने जाने वाले नेता पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के निधन पर शनिवार को नगर करनैलगंज के समाजवादी परिवार तथा अन्य नागरिकों की उपस्थिति में कोविड नियमों का पालन करते हुए एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें तमाम क्षेत्रीय नेताओ व कार्यकर्ताओं ने पंडित सिंह के साथ बीते क्षणों को स्मरण किया। सपाइयों ने कहा एक समय ऐसा था, जब जिले में पार्टी के कार्यकर्ताओं का खेवनहार कोई नहीं था। तब पंडित सिंह पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं को आगे लेकर चलने वालों में से एक थे। उस समय जिले में समाजवादी पार्टी को पंडित सिंह ने अलग से पहचान दी। कार्यकर्ताओं के सम्मान को लेकर वह जिले के किसी भी बड़े अफसर या अधिकारी से लड़ जाया करते थे। समाजवादी परिवार के अभिभावक के रूप में पंडित सिंह ने पूरी जनता को जो स्नेह दिया वह कोई नहीं भूल सकता।
सभा में शमीम अहमद उर्फ अच्छन, फहीम अहमद पप्पू, अकबाल रजा कुरेशी, नजीर इंडियन, अरुण वैश्य, हेतराम मौर्य, जमील राईनी, साबिर सिद्दीकी, परवेज आलम, अजीज, मोहम्मद उवैश, तालिब अंसारी, अबरार एडवोकेट, शमसाद हुसैन, कौतुक गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे