रजनीश/ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। सरयू नदी की सफाई व नदी की स्वच्छता का बीड़ा उठाने वाले वाले सबसे कम उम्र के विवेक सिंह ने जिला पंचायत सदस्य पद पर जीत हासिल की है। जिला पंचायत क्षेत्र करनैलगंज द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य चुनाव में कई प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। जिसमें दो युवाओं के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। सबसे कम उम्र के 25 वर्षीय विवेक सिंह ने चुनाव में जीत दर्ज कराई। ग्राम पंचायत मुण्डेरवा के निवासी विवेक सिंह पहली बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव मैदान में आये और पहली बार मे ही सीधे जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत गए। जिसकी क्षेत्र में चर्चा हो रही है। विवेक के कला स्नातक के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा में भी प्रशिक्षित हैं। समाजिक कार्यों में विवेक की अग्रणी भूमिका रहती है। उसी का नतीजा जिससे विवेक को पहली बार मे ही सफलता प्राप्त हो गई है। पढ़ाई के साथ विवेक एनसीसी, एनएसएस में भी प्रतिभाग कर चुके हैं। जहां से उन्होंने एकता और अनुशासन का पाठ सीखा है। विवेक सिंह में छात्र जीवन से ही राष्ट्र और समाज सेवा के भाव थे। पिछले एक वर्षों से से निरंतर अपने साथियों के साथ सरयू नदी स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते आ रहे हैं। इसके अलावा अन्य सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं। इनकी छवि सबके सुख-दुख के साथी के रूप में हो चुकी है। विवेक के निकटतम प्रतिद्वंद्वी स्व.प्रोफेसर डॉ.वीरेंद्र गोस्वामी के पुत्र आशीष गोस्वामी भी बेहद कम उम्र के हैं। जो मामूली मतों से चुनाव हार गए।