Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्वर्गवासी होने के बाद राजघराने की राजकुमारी बनी प्रधान, दोबारा होगा चुनाव


रजनीश/ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। विकास खंड करनैलगंज की ग्राम पंचायत धनावा में धनावा राजघराने की राजकुमारी कुँवरि आशा सिंह का स्वर्गवास हो जाने के बाद हुई मतगणना में उन्हें विजई घोषित किया गया। चूंकि विजयी प्रत्याशी का स्वर्गवास होने के चलते यहां दोबारा चुनाव कराया जाएगा। विकास खंड करनैलगंज के ग्राम पंचायत धनावा पर धनावा स्टेट राजघराने का दबदबा हमेशा से कायम रहा है और राजघराने के मौजूदा विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया की बहन कुँवरि आशा सिंह उर्फ राजकुमारी 560 मत पाकर विजई हुई। मतदान के बाद उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था और सोमवार को हुई मतगणना में उन्हें विजई घोषित किया गया। ग्राम पंचायत धनावा में 3 बूथ बनाए गए थे। जिस पर उन्हें क्रमशः 284, 132, एवं 144 मत प्राप्त हुए। वही उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजेश तिवारी को 334 मत प्राप्त हुए। 560 सर्वाधिक मत होने के चलते कुँवरि आशा सिंह को विजयी घोषित किया गया था। मगर मतगणना के पूर्व ही उनका निधन होने के करण अब यहां दोबारा चुनाव कराए जाएंगे। उप जिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक ने बताया कि मतदान होने के बाद उनके मृत्यु होने की सूचना मिली थी। मगर मतगणना का कार्य रोका नहीं जा सकता था। मतगणना कराई गई जिसमें कुंवरि आशा सिंह चुनाव जीती हैं। उनके निधन के कारण इस ग्राम पंचायत में दोबारा चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग को पत्र भेजा गया है। उन्होंने बताया तीन प्रधान व तीन बीडीसी निर्विरोध निर्वाचित किए गए थे। बाकी सभी ग्राम पंचायतों के परिणाम जारी किए गए हैं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे