Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भा जा पा प्रदेश उपाध्यक्ष का भाजपाइयों ने किया स्वागत, मोदी सरकार की 7 साल की गिनायी उपलब्धियां

ब्यूरो चीफ: गिरवर सिंह 

झांसी:मऊरानीपुर के कस्बा रानीपुर में भा जा पा की  प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह का नगर आगमन पर भाजपाइयों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सेवा ही संगठन के तहत उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा संगठन पर बल दिया। नगर आगमन पर पार्षद प्रदीप गुप्ता के निवास पर किरन छिमाधर, पार्षद प्रदीप गुप्ता, शालिग्राम आर्य, श्रीमती प्रज्ञा बहरे, श्रीमती मनोरमा गुप्ता, ने प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कमलावती सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने मोदी सरकार के 7 साल पूर्ण होने पर भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताएं एवं कोरोना काल में सरकार द्वारा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। भाजपाइयों ने मास्क  एवं सैनिटाइजर वितरण कराये। इस अवसर पर पार्षद प्रदीप गुप्ता, शालिग्राम आर्य,  किरन छिमाथर, पार्षद सुरेश अहिरवार, कैलाश मगरपुरिया, चंद्रशेखर, शत्रुघन सिंह, विनोद बहरे, वीरेंद्र श्रोत्रिय, पाहितोष बहरे, डालचंद कुरेचिया, बृजलाल वर्मा, राजकुमार वर्मा, श्रीमती प्रज्ञा, भाग चंद्र साहू, देवेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे