Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:नमो नमो मोर्चा भारत के पदाधिकारियों ने मास्क व सेनिटाइजर किया वितरित

रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। नमो नमो मोर्चा भारत के पदाधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मास्क व सेनिटाइजर की उपयोगिता बताते उसका वितरण किया। करनैलगंज ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को नमो नमो मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी दीपक तिवारी के निर्देशन पर कई ग्राम सभा में मास्क व सेनिटाइजर का वितरण किया गया। ग्राम पिपरी, भालियन पुरवा, भाटन पुरवा, बसहिया, गोंडियन पुरवा, मालिन पुरवा, डीहा आदि ग्रामों में मास्क वितरण का कार्यक्रम किया गया। तथा ग्रामीणों को कोरोना महामारी के बारे में सचेत भी किया गया।  इस कार्यक्रम में कोविड-19 को जागरूक करते हुए सभी सदस्यों को मास्क दिया गया व कोविड के इंजेक्सन लगवाने के लिए भी सबको प्रेरित भी किया गया। अवध क्षेत्र उपाध्यक्ष पवनदेव सिंह, जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, युवा जिला अध्यक्ष शिवम सिंह, तहसील अध्यक्ष सोनू और बलरामपुर जिला युवा अध्यक्ष मोहित सैनी, गोंडा जिला मीडिया प्रभारी अमरीश कुमार गुप्ता एवं हरिश्चंद्र, बृजभूषण आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे