Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की मनाई गई पुण्य तिथि

ब्यूरो चीफ: गिरवर सिंह

झांसी: आज गुरुवार को मऊरानीपुर मे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्य तिथि किसान काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार की अध्यक्षता में मनाई गई। जिसमे किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने अपने सहयोगियों, तमाम विषयों के विशेषज्ञों एवं करोड़ों भारतीयों के  साथ मिलकर आजादी के बाद भारत के सामने खड़ी चुनौतियों से निपटने की राह को आसान बनाया। आईआईटी, एम्स, बीमारियों व महामारियों से निपटने के लिए टीकाकरण, परमाणु ऊर्जा, स्टील प्लांट्स, इलेक्ट्रानिकी, आई आई एम जैसे तमाम संस्थानों एवं क्षेत्रों को विकसित करने के लिए देश के संसाधनों का इस्तेमाल करके पंडित नेहरू जी ने देश में विज्ञान, उद्योग, कुशल मानव संसाधन एवं विकास की एक मजबूत नींव रखी। " आजादी के बाद भारत में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने एक ऐसा वातावरण विकसित करने का प्रयास किया जहां सोच पर पहरा न हो और जहां लोगों एवं देश के संसाधनों की क्षमता का अधिकतम इस्तेमाल एक मजबूत एवं टिकाऊ ढांचे को खड़ा करने में किया जा सके। इस

मौके पर  दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे