Sant kabir nagar मौलाना वारिस जनता के उम्मीदों पर उतरे खरे, मिली दुबारा ग्राम की कमान | CRIME JUNCTION Sant kabir nagar मौलाना वारिस जनता के उम्मीदों पर उतरे खरे, मिली दुबारा ग्राम की कमान
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar मौलाना वारिस जनता के उम्मीदों पर उतरे खरे, मिली दुबारा ग्राम की कमान



ग्राम का निरन्तर विकास कार्य बना पैमाना
आलोक कुमार बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। दो मई को मतगणना के बाद से ग्राम पंचायत में अनेको ग्राम प्रधान की सरकार बदल गयी, जबकि वही पर अनेको ग्राम पंचायत में कई ग्राम प्रधान पुनः ग्राम की सत्ता पर काबिज हुए। जिसमे निर्वतमान प्रधान के विकास कार्य को वहां की आम जनता ने सराहा और पुनः ग्राम की सत्ता पर बैठाकर विकास की आस किया है। जिससे निर्वतमान प्रधान के अधूरे विकास कार्य पूर्ण हो सके।
इसी कड़ी में सांथा ब्लॉक के ग्राम पंचायत धर्मसिंहवा के निर्वतमान ग्राम प्रधान मौलाना वारिस अली के सर पर ग्राम सरकार का ताज पहनाकर उनके विकास कार्यो पर मोहर लगाया है। जनता के उम्मीदों पर खरे उतरे पुनः ग्राम प्रधान के पद पर चयनित होने पर उनके द्वारा बताया गया कि मेरी जीत नही है यह धर्मसिंहवा के प्रत्येक व्यक्ति की जीत है। बीते पांच सालों में मेरे द्वारा धर्मसिंहवा ग्राम के प्रत्येक क्षेत्र का विकास कार्य किया गया। हर निर्धन, असहाय, वृद्ध की सेवा किया और उसके हर जरूरत के समय मेरे द्वारा प्रत्येक सामाजिक लाभ को दिलवाया गया। आम जन के साथ निष्पक्ष रूप से हमेशा से उनके सुख दुख में खड़ा रहा। जिससे जनता से जुड़ाव हमेशा बना रहा है। क्षेत्र के विकास के लिए मेरे द्वारा सभी प्रयास इस बार भी किया जाएगा। जनता को पुनः मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं हमेशा ऋणी रहूंगा। जनता के उम्मीदों पर मैं हमेशा से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। इस तरह से जनता के सभी सुख सुविधाओं और ग्राम की विकास मेरी प्राथमिकता है। इस बार भी किसी को कोई शिकायत का मौका नही दूंगा। इस तरह से अनेको बातो को उनके द्वारा एक वार्ता में बताया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे