Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:कोरोना के खात्मे हेतु जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी श्री रामचार्य कर रहे है निशदिन हवन यज्ञ

वासुदेव यादव 

अयोध्या। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी अयोध्या रामघाट स्थित श्री सीताराम निवास मंदिर के पीठाधीश्वर जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य में निशदिन कोरोना वायरस के खात्मा हेतु व मानव विश्व के कल्याण हेतु प्रातः कालीन वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य हवन यज्ञ व अन्य धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है।

 परम् पूज्य सदगुरुदेव परमार्थी गौ सन्त सेवी स्वामी श्री रामचार्य ने कहा है कि धर्म हमे सदमार्ग प्रदान करता है। अयोध्या के कण कण में भगवान राम है। हमारे द्वारा गक्त दिनों से यहां मन्दिर में प्रातः काल हवन यज्ञ व अन्य धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है। भारत में आई इस कोरोना के खात्मे, मानव कल्याण हेतु धार्मिक अनुष्ठान जारी है। यह जब तक जारी रहेगा तब तक कि कोरोना खत्म पूरी तरह नही हो जाता है। हमे पूरी आशा है कि भगवान राम जी जल्द ही आमजन को कोरोना से निजात दिलाएंगे। स्वामी जी ने बताया कि हम सबको धरा को हरा भरा बनाये रखना चाहिए ताकि प्राण वायु सबको सही मिल सकें। हमारे धर्म में वृक्षो की पूजा की जाती है। जिसमें तुलसी, नीम, पीपल व वट आदि है। इसकी धार्मिक व वैज्ञानिक महत्ता है। हवन यज्ञ के उपरांत प्रसाद का भी वितरण  भक्तों में किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे