Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या :गोद लिए गांव 'तिहुरा' में पन्नी छाता टार्च का कोतवाल ने करवाया वितरण

वासुदेव यादव

अयोध्या। श्री राम नगरी अयोध्या के लोकप्रिय कोतवाल अशोक सिंह ने अपने गोद लिए गांव 'तिहुरा मांझा' में रविवार को जरूरतमन्दों को बरसात से बचाव हेतु पन्नी, छाता और टार्च आदि का वितरण किया। श्री सिंह ने कहा कि गांव को विकास की धारा से जोड़ा जा रहा है। हम गांव को विकसित देखना चाहते है। अतः यथासम्भव जो सामाजिक कार्य हो सकता है करते व करवाते है। इसमें विश्व राम राज्य महासंघ की अध्यक्ष दीपिका सिंह व महासचिव आशीष सिंह और अन्य का विशेष योगदान है। उन्होंने कहा कि बारिश का दिन है। ऐसे में जो पात्र है उनकी मदद करवाई जा रही है। यहाँ पर सहायता का दौर चलता रहेगा। आमजन को जागरूक किया जा रहा है कि सब कानून का अनुपालन करें व जानकारी रखें। अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। जबकि  अध्यक्ष दीपिका सिंह ने कहा कि हमारा मदद करने का प्रयास जारी है। आमजन को जागरूक किया जा रहा है ताकि सब विकास की धारा से ज़ुड़े। हमारी संस्था विश्व रामराज्य जरूरतमन्दों की सतत मदद कर रही है। 

 इस दौरान तिहुरा मांझा के प्रधान राम करन यादव, समाजसेवी सुरेश यादव पत्रकारगण बीएस लाठी, वासुदेव यादव व अन्य जन मौजूद रहे सभी ने कोतवाल अशोक सिंह के कार्यो को खूब सराहा। जनता ने कहा कि ऐसा कोतवाल पहली बार देखा है कि गरीब व जरूरतमन्दों के घर जाते है उनकी मदद व सहायता करवाते है।  'तिहुरा मांझा' के लोगो ने कहा कि हर थाना प्रभारी को अयोध्या के कोतवाल अशोक सिंह के कार्यो से प्रेरणा लेनी चाहिए, ताकि गरीबों के चेहरे पर मुस्कान आ सकें व समय से मदद हो सकें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे