Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

झारखंड की स्वास्थ्य मंत्री बन्ना द्वारा नाई समाज को 'नउवा' कहने से नाई समाज हुवा आक्रोशित


वासुदेव यादव

अयोध्या। झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा नाई समाज को नउवा कहे जाने से नाई शर्मा सेन ठाकुर व सविता समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया है। राष्ट्रीय कर्पूरी ठाकुर विचार मंच युवा मोर्चा के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बिहारी ठाकुर ने इसकी कटु आलोचना की है।

    श्री ठाकुर ने कहा है कि मंत्री बन्ना गुप्ता को इसके लिए लिखित माफी मांगना चाहिए। हमें लगता है कि उनकी मनोदशा ठीक नहीं है। वहां की सरकार उनका मेंटल चेकअप करा कर इलाज कराएं। श्याम बिहारी ठाकुर ने कहां की हम नंदवंशी हैं। हमारा समाज राष्ट्र के निर्माण में महती भूमिका निभाता है। पूर्व मुख्यमंत्री बिहार जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर ने बिहार का मुख्यमंत्री बनकर वहां का पूर्ण विकास कराया। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा नाउ समाज को नउवा कहने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि एक मंत्री को ऐसे शब्द कहना शोभा नहीं देता है। इसके लिए उन्हें मीडिया के सामने आकर लिखित रूप से माफी मांगनी चाहिए नही तो हम सब उनका लोकतान्त्रिक रूप से विरोध करेंगे।

  इस दौरान श्री ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हमारे समाज के कई नेता भी उत्तर प्रदेश के कई सीटों पर विधायकी का चुनाव लड़ने हेतु तैयारियां कर रहे हैं। हम समाज के लोगों से आवाहन करते हैं कि उनका साथ दें। शासन सत्ता में बिना पैठ व सहभागिता के किसी भी समाज का विकास नहीं हो सकता है। अतः आवश्यक है कि नाई सेन सविता शर्मा व ठाकुर समाज राजनीति में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले, व तन मन धन से समर्पित होकर अपने समाज के संभावित प्रत्याशियों को विजयश्री दिलावे। हमारे द्वारा पूरे प्रदेश में भ्रमण कर रूपरेखा बनाई जा रही है। हमें पूर्ण विकास है कि 2022 में हम नया इतिहास रचेंगे। जो नाई हित की अब बात करेगा, वही देश व प्रदेश में राज करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे