वासुदेव यादव
अयोध्या। कांग्रेस पार्टी के शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद अफाक उर्फ भोलू भाई के संयोजन में जरूरतमंदों को आज टेढ़ी बाजार निकट कोरोना किट का फ्री में वितरण किया गया।
इस दौरान कई अन्य दलों के नेताओं ने भोलू भाई के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। कांग्रेस पार्टी के नेता मोहम्मद आफाक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सर्वधर्म की पार्टी है। हम सब 2022 में कांग्रेस पार्टी को जिताएंगे। मोहम्मद अफाक ने कहा कि इस दौरान गौतम पांडेय, विनोद सिंह,ओम प्रकाश सिंह,राजू मिश्रा, सिराज अहमद आदि लोगों ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया। कार्यक्रम आयोजक भोलू ने बताया कि इस दौरान लोगों को कांग्रेस पार्टी के नीति रीति से भी अवगत कराया गया। कहा कि उत्तर प्रदेश में अबकी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने मांग किया कि कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री चेहरा प्रियंका गांधी को अभी से ही घोषित किया जाए, ताकि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बन सके।
इस दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सुनील पाठक, जिला उपाध्यक्ष उमेश उपाध्याय, केसरी कुमार, बाबा जय मंगलदास, सुमित्रा देवी, मुन्नी, मुसतकिम, अख्तर, मुस्ताक, मोहन सिंह, राम प्रकाश सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ