Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भ्रष्टाचार को लेकर उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के ने मऊरानीपुर में किया वर्चुअल आंदोलन

गिरवर सिंह

झांसी:उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज पूरे उत्तर प्रदेश में सभी जिलों में वर्चुअल के माध्यम से आंदोलन किया गया। जिसकी कड़ी में  झांसी जिले के मऊरानीपुर में वर्चुअल आंदोलन किसान काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार के नेतृत्व में किया गया।


उत्तर प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर आज कांग्रेस पार्टी ने जिम्मेदारों के खिलाफ मोर्चा खोला और जमकर नारेबाजी करते हुए समस्याओं का निराकरण करने की बात कही। आज प्रमुख रूप से वर्चुअल आंदोलन में उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की गई। दूसरी प्रदेश में परीक्षाओं को तब तक ना कराए जाएं जब तक वैक्सीनेशन का कार्य पूर्ण न हो जाए। तीसरी समस्या उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब के चलते कई दर्जन लोगों ने अपनी जान गवा दी अवैध शराब का कारोबार पूरे उत्तर प्रदेश में फल फूल रहा है जिसे शासन व प्रशासन रोकने में पूरी तरह नाकाम हैं और शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। चौथी पंचायत चुनाव के दौरान प्रदेश के अध्यापकों शिक्षामित्रों कर्मचारियों ने कोरोना से संक्रमित होकर अपनी जान गवा दी आज उनका परिवार बर्बाद हो गया घरों में मातम है। सरकार को जांच कराकर तत्काल मृतक के परिजनों को मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दें। सरकार इन मांगों को पूरी नही करता तो आगे आंदोलन किया जाएगा| 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे