Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

6 से 15 अक्टूबर के मध्य अयोध्या में फिर होगा फिल्मी सितारों वाले राम लीला का मंचन

सीता बनेगी अभिनेत्री भाग्य श्री जबकि रावण की भूमिका में होंगे हीरो शक्ति कपूर

वासुदेव यादव

अयोध्या।  राम नगरी अयोध्या में भगवान श्री राम जी जन्मभूमि में इस बार रामलीला 6 अक्टूबर  से 15 अक्टूबर तक शाम 7 बजे से 10 बजे तक चलेगी। इसमें सभी फिल्मी सितारे अभिनय करेंगे। अयोध्या की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक(बॉबी)जी ने बताया की पिछले साल की तरह इस बार भी हमारी रामलीला भव्य होगी दुनिया के कोने कोने में भगवान श्री भक्त अपने  प्रभु की रामलीला को देख पाएंगे इस बार हमारी रामलीला में सीता की भूमिका में अभिनेत्री भाग्यश्री नजर आएंगी जिन्होंने अपने फिल्म की शुरुआत सुपरस्टार सलमान खान के साथ मैंने प्यार किया की फिल्म से शुरुआत करी थी,अभिनेता शक्ति कपूर अहिरावण की भूमिका में नजर आएंगे, रजा मुराद  कुंभकरण की भूमिका में नजर आएंगे,विंदु दारा सिंह हनुमान जी की भूमिका में नजर आएंगे ,असरानी जी नारद मुनि की भूमिका में नजर आएंगे, शहबाज खान रावण की भूमिका में नजर आएंगे, अभिनेता राज माथुर जी भरत की भूमिका में नजर आएंगे, अवतार गिल विभीषण की भूमिका में नजर आएंगे अमिता नांगिया  कैकयी की भूमिका निभाएंगी और रितु शिवपुरी जोकि बहुत जानी-मानी अभिनेत्री हैं और जिन्होंने गोविंदा के साथ बहुत सुपर डुपर हिट फिल्में भी करी हैं वह राम की माता कौशल्या की भूमिका में नजर आएंगी राकेश बेदी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसी के साथ अयोध्या की रामलीला के कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) ने बताया कि अयोध्या की  दुनिया की  सबसे बड़ी रामलीला है और भगवान श्री राम के भक्त इसको दुनिया के कोने कोने में देखते हैं पिछली बार की रामलीला को 16 करोड़ दर्शकों  ने देखा था यहां अपने आप में ही एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।अयोध्या की रामलीला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , माननीय संस्कृति मंत्रालय मंत्री नीलकंठ तिवारी , अयोध्या शोध संस्थान और उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से हो रही है और अयोध्या की रामलीला मेरी मां फाउंडेशन के सौजन्य से हो रही है। इस रामलीला के मुख्य संरक्षक दिल्ली के सांसद व भाजपा के वरिष्ट नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा जी है। अयोध्या की रामलीला इस बार भव्य रामलीला होगी और अगर सब कुछ ठीक रहा तो ऑडियंस अलाउड होंग नहीं तो बिना ऑडियंस के यह रामलीला होगी और दुनिया के कोने कोने मै भगवान श्री राम के भक्त अपने घरों में बैठकर यूट्यूब चैनल और सैटेलाइट टीवी के द्वारा घर पर देखेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे