Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मुख्य सचिव ने झांसी के अटल आवासीय विद्यालयों के निर्माण के प्रगति समीक्षा बैठक ली

गिरवर सिंह  

झांसी:मुख्य सचिव  राजेन्द्र कुमार तिवारी ने अटल आवासीय  विद्यालयों के निर्माण की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि जिन मण्डलों में अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है, उनका निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराया जाये।

          इससे पूर्व बैठक में अटल आवासीय विद्यालयों के भवन निर्माण की प्रगति की जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव श्रम एवं सेवायोजन सुरेश चन्द्रा ने बताया कि मेरठ, चित्रकूटधाम, देवीपाटन, झांसी, कानपुर, लखनऊ, अलीगढ़, मीरजापुर, प्रयागराज, आजमगढ़, बस्ती, आगरा, सहारनपुर एवं बरेली मण्डल में प्रस्तावित अटल आवासीय विद्यालय के भवन का निर्माण प्रारंभ हो गया है, तथा कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि 14 मण्डलों में भवन निर्माण का कार्य प्रगति पर है तथा शेष 04 मण्डलों में भी शीघ्र ही निर्माण शुरू करा दिये जायेंगे। 

      बैठक में वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सम्बन्धित जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, श्रम विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, सम्बन्धित अन्य विभागों के अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे