Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक स्तरीय बैठक सम्पन्न, दो पदों का हुआ मनोनयन

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक स्तरीय बैठक ब्लॉक संसाधन केंद्र करनैलगंज पर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता देवेंद्र कुमार सिंह ब्लॉक अध्यक्ष व संचालन महेंद्र गुप्ता ने किया। अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के फल स्वरूप ब्लॉक कमेटी के दो पद रिक्त हो गए थे। जिसपर सर्वसम्मति से सुरेश चंद्र शुक्ल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर व आलोक सिंह को प्रचार मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया। बैठक में जिले में स्थानान्तरण/समायोजन के साथ साथ शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई।बैठक को विपिन कुमार सिंह मंत्री, मान सिंह संयुक्त मंत्री, बाबूलाल यादव कोषाध्यक्ष, ईश्वर चंद्र यादव आदि ने संबोधित किया। बैठक में कमल किशोर, यशपाल सिंह, सुनील मिश्र, संतोष चौधरी, हेवेंद्र सिंह, सतीश चौधरी, राकेश गुप्ता, विनीत वर्मा, प्रतिभा सिंह, विदुषी सिंह आदि कार्यकारिणी पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे