Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दुबौलिया में समूह द्वारा लाभार्थियों को दिया गया राशन

  

सुनील उपाध्याय

दुबौलिया/बस्ती। विकास क्षेत्र के आराजी डूही धरमूपुर मुस्तहकम ग्राम पंचायत में भोलेनाथ महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा कुपोषित बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं सहित अन्य लाभार्थियों को राशन वितरण किया गया। राशन मिलते ही लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी की चमक देखी गई। भाजपा नेता डा.शैलेंद्र बिक्रम सिंह एवं ग्राम प्रधान शोभाराम राजभर ने लाभार्थियों को राशन बितरित किए।

    विकास क्षेत्र के खलवा गांव में स्थित समूह की कोषाध्यक्ष सावित्री देवी के आवास पर खाद्यान्न बितरण के दौरान आगनबाड़ी कार्यकर्ती चंद्रप्रभा यादव ने बताया सरकार द्वारा समय समय पर गेहूं, चावल, रिफाइंड तेल,चने की दाल आदि चीजें लाभार्थियों में वितरित करने के लिए मिलता रहता है,जो समूह और आगंनबाडी कार्यकर्ती मिलकर बितरित करती है।रविवार को खलवा पुरवें पर 22,खजांचीपुर मजरे में 19, एवं दूसरे पुरवें पर 20 लाभार्थियों को राशन दिया गया। जिसमें 0 से 6वर्ष के बच्चों एवं गर्भवती धात्री महिलाओं के लिए शासन के आदेश के अनुसार लाभार्थियों को दिया जाता है।अनिका, जानवी, अन्नया, अर्जुन, मनोज,गुड्डू सहित 61 लाभार्थियों को समूह की महिलाओं की उपस्थिति में बितरित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे