रजनीश/ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। बिजली की आवाजाही से अब उपभोक्ताओं का धैर्य टूटने लगा है। भीषण गर्मी से परेशान लोगों व भाजपा के पदाधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। भाजपा नगर अध्यक्ष संजय यज्ञसैनी, सभासद कन्हैयालाल वर्मा व मुकेश कुमार वैश्य ने संयुक्त रूप से विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता को मांग पत्र दिया है। जिसमे कहा गया है, की नगर क्षेत्र में रात्रि के समय ट्रिपिंग व फाल्ट होना आम बात हो गई है। विभाग को सूचित करने व 1912 पर शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान करने व रात्रि के समय लाइनमैन की तैनाती करने की मांग की गई है। अधिशाषी अभियंता बीएल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है। फिर भी यदि ऐसा है, तो समस्या का समाधान कराया जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ