Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आम आदमी पार्टी की करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र की बैठक सम्पन्न

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। उत्तर प्रदेश जोड़ो अभियान के तहत आज आम आदमी पार्टी की करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र की बैठक विधानसभा प्रभारी योगेश प्रताप सिंह राजू के संयोजन में करनैलगंज में संपन्न हुई। बैठक  की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिग्गज पाण्डेय ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश की सह प्रभारी बृज कुमारी सिंह रही। मुख्य अतिथि ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा की प्रदेश की सरकार निरंकुश हो गयी है, कानून का राज खत्म सा है, देश व प्रदेश में लोकतंत्र खतरे में है। भ्रष्टाचार चरम पर है।


इस सबको खत्म करने के लिए उत्तर प्रदेश में भी दिल्ली की तर्ज पर अरविन्द केजरीवाल मॉडल उत्तर प्रदेश को भी बनाना होगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश जोड़ो अभियान के तहत सदस्य्ता अभियान को जोरो से चलाने पर बल दिया। उपस्थित लोगो को सदस्यता दिलाने के साथ ही अनुज पाठक जिला प्रभारी, वकील अहमद जिला सचिव, निधि मिश्रा जिला अध्यक्ष महिला विंग, हरिनाथ सिंह एडोकेट, शेष नारायण मिश्रा आशीष सिंह, आनंद प्रताप सिंह आदि ने सम्बोधित किया। अंत में योगेश प्रताप सिंह राजू ने सबको धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे