Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दुबौलिया मे प्रधानों की बैठक कर प्रधान संघ का हुआ गठन ,अध्यक्ष बने साधु

सुनील उपाध्याय

बस्ती :दुबौलिया ब्लॉक मुख्यालय पर प्रधान संघ के चुनाव के लिए ग्राम प्रधानों की बैठक हुई दिनेश पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भरुकहवा के प्रधान साधु को संघ का अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर ग्राम प्रधानों ने संघ के पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया। 

     बैठक में ग्राम संघ में साधु को अध्यक्ष, दिलीप यादव व राजेश मौर्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सिवेन्द्र पाल महामंत्री, यश दीपक पाण्डेय कोषाध्यक्ष,रणवीर सिंह मीडिया प्रभारी,प्रदीप आर्य मंत्री पद के लिए चुना गया। पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रधान संघ के अध्यक्ष साधु ने कहा कि बैठक में मुझे ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया जायेगा। 

     इस मौके पर शोभाराम, राम किशुन,राधेश्याम वर्मा,राम चन्द्र यादव,योगेन्द्र प्रताप, राम उजागिर,इन्द्रलाल, अमर सिंह, गामा यादव, विनोद पाठक सहित भारी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे