Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अयोध्या में गुरु पूर्णिमा की मची रही धूम,गुरुओं का दर्शन पूजनकर भक्त हुए कृतार्थ

  

वासुदेव यादव

अयोध्या। गुरु पूर्णिमा का पर्व अयोध्या में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः काल हजारों भक्तों ने सरयू में डुबकी लगाकर मठ मंदिरों में दर्शन पूजनकर अपने गुरुद्वारे में जाकर अपने गुरु की विधि विधान से पूजन अर्चनकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किए।


  रामघाट स्थित सीताराम निवास मंदिर के पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामाचार्य के दर्शन पूजन हेतु भक्तों की कतारें लगी रही। प्रातः काल पंचामृत अभिषेक पूजन उपरांत भक्तों ने गुरु महाराज की  पूजन अर्चनकर आशीर्वाद प्राप्त किए। उनके शिष्य रजनीश भारती ने कहा गुरु की महिमा अनंत है। गुरु पूजन से सदमार्ग की प्राप्ति होती है।  राजा दशरथ महल मंदिर के महंत बिंदु ग़दाचार्य स्वामी देवेंद्रप्रसादाचार्य ने प्रातः पूर्वाचार्यो की पूजा अर्चना की। इसके उपरांत आए भक्तों ने गुरु महाराज को अंग वस्त्र भेंटकर, माल्यार्पणकर आरती उतारे और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंगल भवन मन्दिर के महंत राम भूषणदास 'कृपालुजी' का दर्शन पूजन कर भक्तगण धन्य हुए। 


 रामघाट श्यामा सदन मंदिर के वर्तमान महंत श्रीधरदास महाराज ने अपने गुरु संत गोपालदास की पूजा अर्चना किए। इसके उपरांत मंदिर में आए कई प्रांतों के भक्तों ने अपने गुरु महराज की पूजा अर्चना कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किए।


  नयाघाट तुलसीदासजी की छावनी पीठाधीश्वर महंत जनार्दनदास के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। यहां पर विशेष भंडारा आयोजित हुआ। श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्रदास महाराज के आवास पर भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव की धूम मची रही। रामकोट क्षेत्र के रामकृष्ण सेवा ट्रस्ट मंदिर के महंत गणेशानंद महाराज ने भी गुरु महाराज की पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके शिष्य भक्तों ने स्वामी गणेशानंद महाराज का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किए। जबकि मोतिहारी मंदिर के महंत रामप्रवेशदास से भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किए। वहीं दूसरी ओर नयाघाट  करतालिया बाबा आश्रम के महंत बालयोगी रामदास को अंग वस्त्र भेंट कर पूर्व सपा मंत्री पवन पांडेय व अन्य भक्तों ने दर्शन पूजन कर अपना जीवन कृतार्थ किऐ। बड़े हनुमान मंदिर जानकीघाट के मुख्य पुजारी स्वामी छविरामदास का भी दर्शन पूजनकर भक्तगण अपने जीवन को धन्य किए। परमहंस आश्रम में महंत रामानंददास व स्वामी रामउजागरदास का भी भक्तो ने दर्शन पूजनकर अपना जीवन धन्य किये। 

इसके अलावा जानकी घाट श्री रामवल्लभाकुंज मंदिर में भी गुरु पूर्णिमा की धूम मची रही। महंत रामशंकरदास वेदांती का पूजन अर्चन अधिकारी राजकुमारदास जी महाराज द्वारा कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इसके अलावा अयोध्या के अन्य सभी मठ मंदिरों में भी गुरु पूर्णिमा उत्सव की धूम मची रही। पूरी अयोध्या में मेला जैसा नजारा रहा व सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे