Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धर्माचार्यो ने सन्तशरण को कंठी चद्दर तिलक लगाकर बनाया श्रीराम मंदिर का महंत

वासुदेव यादव 

अयोध्या। रायगंज स्थित श्रीराम मंदिर के पूर्व महंत विजय राघव शरण के साकेत उपरांत मंगलवार को मंदिर में महंथी समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अयोध्या के सभी प्रमुख धर्माचार्य संत महंत ने कंठी चद्दर व तिलक लगाकर संत शरण महराज को मंदिर का विधिक तौर से महंत नियुक्त किया।

  इससे पूर्व मंदिर में विशेष पूजन अर्चन आयोजित किया गया। मंदिर के नवनियुक्त महंत संत शरण महाराज ने कहा कि हमारे गुरु विजय राघव शरण जी निर्मल छवि के गौ विद्यार्थी व संत सेवी रहे। वे भगवान की पूजा आराधना में गहरी आस्था रखते थे। हम उनके बताए हुए पद चिन्हों पर चलकर मंदिर का और विकास व उत्थान करेंगे। इसके साथ ही मंदिर में आयोजित होने वाले वार्षिक आयोजनों का भी विधिवत आयोजन होता रहेगा।

  इस मौके पर अयोध्या दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेशदास, महंत मनमोहनदास, महंत कमलनयनदास, महंत परशुरामदास, महंत रामानंद दास, महंत सीतारामदास त्यागी, अधिकारी राजकुमारदास, नवल किशोर, शिवनंदन, महंत परशुरामदास आदि लोगों ने श्री महंत संत शरण महराज को कंठी चद्दर व तिलक लगाकर महंती का दायित्व सौंपा।

 इस दौरान विराट भंडारे का भी आयोजन हुआ। जिसमें आए संत महंत आदि ने प्रसाद ग्रहणकर किए। महंती समारोह में आये सन्त महन्त आदि का नवनियुक्त महन्त सन्त शरण महराज ने दक्षिणा व अंग वस्त्र देकर स्वागत सम्मान किये।

  इस मौके पर महंत गिरिश्पति त्रिपाठी, महंत बृजमोहनदास, बबलूदासजी, महन्त उमेशदास, महंत प्रेमदास, पुजारी राजूदास, महन्त मैथिली रमणशरण, बृजेश, आदित्य, अंशुमान, अंशिका, चंदन देवी, किशोरी देवी, अनीता देवी, राम दुलारी देवी, धर्मवीर व विभा देवी आदि उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे