Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चौधरी औरंगजेब ने पूर्व सांसद के निधन पर जताया शोक



वरिष्ठ नेता चौधरी औरंगजेब रहे पूर्व सांसद के प्रतिनिधि
आलोक कुमार बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। भाजपा सरकार में 2014 से 2019 तक सांसद रहे स्व0 शरद त्रिपाठी का लंबी बीमारी के बाद बीती रात लगभग 10 बजे के आसपास अंतिम सांस ली। जिसके बाद से जनपद से लेकर प्रदेश के भाजपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। जिससे संतकबीरनगर लोकसभा का विधानसभा मेंहदावल भी अछूता नही रहा है। जहाँ इनके मरने से शोक की लहर न हो। मेंहदावल नगर में भाजपा नेताओ व कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जनमानस में भी शोक की लहर दौड़ गयी। इसी कड़ी में पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी के निधन पर दुःख जताते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रतिनिधि चौधरी औरंगजेब ने दुखी मन से अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया है। पूर्व सांसद के निधन को राजनीति के क्षेत्र के साथ ही सन्तकबीरनगर के लिए अपूर्णीय क्षति हुआ है। यह सब बताते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी औरंगजेब ने कहा कि पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी के निधन की सूचना ने मुझे बेहद गमजदा कर दिया है। उनका व्यक्तित्व बेहद जिंदादिल इंसान का रहा है। हर किसी की मदद करना उनका स्वभाव था। क्षेत्र के विकास के लिए सदा से ही तत्पर रहे। वरिष्ठ नेता चौधरी औरंगजेब ने कहा कि ऊपर वाले की मर्जी के आगे किसी की नहीं चलती है परन्तु स्व0 शरद त्रिपाठी का यूं अचानक चले जाना परिवार और समाज के लिए बेहद कष्टप्रद है। उन्‍होंने कहा पूर्व सांसद स्व0 शरद त्रिपाठी कर्मठ, ईमानदार और उदारवादी छवि के व्यक्ति थे। स्वभाव सरल एवं मधुरभाषी था। उनका निधन होना जिले के साथ ही भाजपा परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को शांति एवं सद्गति प्रदान करें और परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे