Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर: नाबालिक लड़के को भगा ले जाने वाली महिला को पुलिस ने ग्रिफ्तार कर भेजा जेल

 

आरके•गिरी

गोण्डा: मनकापुर पुलिस ने नाबालिक लड़के को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उससे अपने साथ गलत काम कराने के आरोप में महिला को ग्रिफ्तार कर जेल भेजा है।


मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में मनकापुर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने शोसल मीडिया में एक वीडियो वायरल कर एक नाबालिग लड़के पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उक्त लड़का उसको बहला फुसला कर जौनपुर भगा ले गया । जहाँ शादी के झांसे में उसके संबंध भी रहे। घर वालो के दबाव में उक्त लड़का घर आ गया, महिला ने वायरल विडियो में आरोप लगाते हुए यह भी कहा था कि वह गर्भवती है, लड़के के परिजन उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है। यही नही वीडियो में महिला ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए सीएम, पीएम से गुहार लगाई थी।

वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने मामले में निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया था।

मामले में मनकापुर पुलिस ने कड़ी-पूछताछ व जांच में पाया कि नाबालिक लड़के को बहला- फुसलाकर भगा ले जाने  व उससे अपने साथ गलत काम कराने व फर्जी आधार कार्ड मे बालिग बनाने में महिला स्वयं दोषी है ।जिस लड़के पर वह आरोप लगा रही है थी वह नाबालिग है। मामले का खुलासा करते हुए आरोपी महिला को मनकापुर पुलिस ने ग्रिफ्तार कर जेल रवाना किया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि महिला स्वयं दोषी मिली उसे धारा 363,419,420,467,468,471 IPC व 3/4 पास्को एक्ट के तहत जेल रवाना किया जा रहा है। 

आरोपी महिला के ग्रिफ्तारी में एस आई अश्वनी कुमार राय , विनय कुमार.महिला सिपाही अंजली किरण मौर्या,महिला सिपाही रक्षा देवी शामिल रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे