Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:संगठनात्मक संरचना और जीत में बूथ कमेटी की भूमिका सबसे अहम : नितेश शर्मा

 

सुनील उपाध्याय

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी ने बूथों को मजबूत करने को सत्यापन अभियान तेज कर दिया है। इसके तहत सोनहा मंडल के फेरसम शक्ति केंद्र पर सत्यापन अधिकारी नितेश शर्मा ने सोनहा बूथ का सत्यापन किया और बूथ अध्यक्षों को उनकी जिम्मेदारी बताई। पार्टी की ओर से निर्धारित विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा और उनकी तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की।

विधानसभा चुनाव नजदीक आने से भाजपा ने संगठन की मजबूती को बूथ और शक्ति केंद्रों के सत्यापन पर जोर दिया है। ' मेरा बूथ सबसे मजबूत ' कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को शक्ति केंद्र फेरसम में सत्यापन किया गया। सत्यापन प्रभारी जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा ने बूथ अध्यक्षों को समझाया कि चुनाव में उनकी भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है। इसी के साथ आगामी चुनाव की चर्चा भी की गई। कहा कि संगठनात्मक संरचना और जीत में बूथ कमेटी की भूमिका सबसे अहम है। प्रदेश कार्यालय से मिले प्रारूप को वितरित किया गया। इस मौके पर बूथ अध्यक्ष आशुतोष शुक्ल, प्रमोद प्रजापति, गगन पांडेय, बृजेश पांडेय, उमेश पाठक, अंकित मिश्रा, संतोष पाण्डेय, संजय यादव, राम आज्ञा पांडेय, विपिन कुमार, गोपाल रावत, फूलराम वर्मा उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे