Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्मचारी संघ ITI मनकापुर का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न, राजेंद्र प्रताप तिवारी अध्यक्ष और महामंत्री बने उमेशचन्द्र श्रीवास्तव

आरके•गिरी 

मनकापुर गोंडा: मुख्य चुनाव अधिकारी वाई एस चौहान प्रमुख मानव संसाधन, विशिष्ट चुनाव अधिकारी श्रीकांत वर्मा, जे के श्रीवास्तव व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की देख-रेख में कर्मचारी संघ आईटीआई मनकापुर का द्विवार्षिक चुनाव बिना किसी विवाद के सकुशल सम्पन्न हो गया।


आईटीआई कर्मचारी संघ के हुए दिववार्षिक चुनाव 2021- 2023 के लिए अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र प्रताप तिवारी को तथा महामंत्री पद पर उमेश चन्द्र को चुना गया। आईटीआई कर्मियों ने प्रचार मंत्री पद पर जवाहरलाल यादव व कार्यालय मंत्री पद पर दिलीप कुमार उपाध्याय को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर गुरू बक्स संयुक्त मंत्री पर राम दयाल, संगठन मंत्री पर विश्व नाथ यादव, कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार सिंह को गुप्त मतदान प्रक्रिया द्वारा चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के 7 पद पर गुरु प्रसाद, हनोमान तिवारी, रामराज मिश्रा, बेचू, राम दर्शन तिवारी, जगन्नाथ प्रसाद वर्मा, व कविता सिंह को चुना गया। मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा चुनाव परिणाम घोषित करते हुए सभी विजयी प्रत्याशियों व चुनाव प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराने मे लगे कर्मियों को मिठाई खिलाकर कर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी । कर्मचारी संघ के चुनाव में कुल 63 कर्मियों में से 62 कर्मियों ने मतदान में हिस्सा लिया। नव निर्वाचित इस नयी कार्यकारिणी 2021- 2023 को आईटीआई कर्मियों ने जोरदार स्वागत करते हुए कर्मचारी संघ जिंदाबाद के नारे लगाए साथ मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा कर्मचारी संघ की नयी कार्य कारिणी को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी को संस्थान की प्रगति के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रेरित किया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे