Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:भोले बाबा के जयकारों के साथ चलता रहा भंडारा

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। देर शाम तक भोले बाबा के जयकारों के साथ भंडारा चलता रहा। सांवन के अंतिम सोमवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध पौराणिक स्थल बाबा बरखंडी नाथ महादेव मंदिर में सुबह से ही दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लग गई थी।


बारिश की फुहारों औऱ सुरक्षा इंतजामों के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किये। आरती के साथ ही दर्शन के लिए मंदिर के कपाट सुबह तड़के ही खोल दिए गये थे। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान शिव से कोरोना मुक्ति की कामना की।

उज्जैन की तर्ज पर महाकाल के रूप में भोलेनाथ का श्रृंगार किया गया था। श्रद्धालुओं में दर्शन की उत्सुकता देखते ही बन रही थी।

दोपहर से ही भंडारे का आयोजन किया गया था जो देर रात तक चलता रहा। रात्रि में भोलेनाथ की भव्य महाआरती में क्षेत्रीय लोगों के अलावा राजनीतिक पार्टियों के जनप्रतिनिधियों में सपा नेता सूरज सिंह, पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, भाजपा वर्तमान विधायक बावन सिंह आदि ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 

महंत सुनील पूरी ने उज्जैन की तर्ज पर महाकाल की आरती की तो पूरा परिसर शिवमय हो गया। भोलेनाथ के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे