📢 ब्रेकिंग: गोण्डा में हत्या का मामला | पुलिस ने आरोपी को पकड़ा | अपडेट्स के लिए जुड़े रहें...
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अधिवक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों को याद कर किया नमन

एस के शुक्ला

प्रतापगढ़। जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बार के अध्यक्ष मान सिंह एवं महामंत्री गिरीश मिश्रा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर  पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर बार कार्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए जूनियर बार के पूर्व अध्यक्ष भूपेन्द्र नाथ शुक्ल ने कहा कि इसी दिन हम सबको अंग्रेजों के चंगुल से आजादी मिली थी। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह सहित ऐसे सैकड़ों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग एवं बलिदान की याद दिलाता है। इस मौके पर बार के अध्यक्ष मानसिंह व  महामंत्री गिरीश मिश्रा सहित उपस्थित पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस मौके पर प्रमुख रुप से आचार्य ओम प्रकाश मिश्रा, सूर्यकांत निराला, संतोष त्रिपाठी नि: शुल्क, अयोध्या प्रसाद मिश्र, महीप नारायण सिंह, शिवेश शुक्ल,प्रदीप तिवारी, दिनेश पाण्डेय, अशोक पांडेय  दीनदयाल, अत्री पांडेय, पूर्व अध्यक्ष रोहित शुक्ल,कौशलेश दुबे, सौरभ मिश्र, नीरज, अवनीश, विनोद मिश्रा, अबरार जहानिया सहित आदि रहे।

🗳 आपकी राय: क्या यह कार्रवाई सही रही?
हां नहीं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे