Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हॉकी इंडिया सब जूनियर मेन्स नेशनल चैंपियनशिप 2021मे चयनित हुए बेल्हा के पांच खिलाड़ी, हर्ष

एस के शुक्ला

प्रतापगढ़। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अनवर खान की अध्यक्षता वाली अनवर हॉकी सोसाइटी के द्वारा किये जा रहे ज़मीनी स्तर पर अथक प्रयासों के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। प्रतापगढ़ की हॉकी के इतिहास में पहली बार एक साथ पांच खिलाडी प्रथम हॉकी इंडिया सब जूनियर मेन्स नेशनल चैंपियनशिप 2021 जो कि 04 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक भोपाल मध्यप्रदेश में सम्पन्न होना है के लिए चयनित किये गए है। चयनित खिलाड़ियों में मोहम्मद आरिश खुर्शीद, मोहम्मद आसिफ, मृतुन्जय प्रताप सिंह, मोहम्मद अर्श एवं शारिक अहमद है।यह खिलाडी ध्यानचंद हॉकी एकेडमी ज़िला कपाड़ा आंध्र प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस टीम के कोच अनवर हॉकी सोसाइटी के कोच जसीम अहमद होंगे।आंध्र प्रदेश और अनवर हॉकी सोसाइटी के चयनित खिलाडियो के 22 सितंबर से लखनऊ में सयुक्त शिविर लगेगा,उसके पश्चात सभी ख़िलाडी भोपाल मध्यप्रदेश के लिए प्रस्थान करेंगे। इस चयन से अनवर हॉकी सोसाइटी के सदस्यों एवं खिलाड़ियों में जहा उत्साह है वही जनपदवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है। यह जानकारी अलाउद्दीन ने देते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता अनवर हॉकी सोसाइटी के खिलाडिय़ों के लिए एक बैंच मार्क साबित होगा। इस अवसर पर अनवर हॉकी सोसाइटी के अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाडी अनवर खान ने हॉकी इंडिया को धन्यवाद दिया कि इस तरह के आयोजन कर के देश के सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को अवसर प्रदान किया। उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक आर पी सिंह,ध्यानचंद हॉकी एकेडमी कपाड़ा आंध्र प्रदेश के निदेशक हाजी शेख सुभान पाशा, डिस्ट्रिक्ट हॉकी एसोसिएशन प्रतापगढ़, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद,राजकुमार प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज के द्वारा दिये गए अमूल्य सहयोग के लिए सोसायटी ने धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे