Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:झूठ बोलकर सत्ता में आयी भाजपा का जाना तय :नरेश उत्तम


एस के शुक्ला
प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी की खेत- खलिहान, कुटीर उद्योग बचाओ, रोजगार दो, किसान पटेल नौजवान यात्रा मंगलवार को जिले में पहुंची।यात्रा के साथ आए सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर सपा नेता अश्वनी सोनी अपने समर्थकों संग बाबूगंज बाजार में जोरदार स्वागत किया। 
इसके उपरांत चौक घंटाघर पहुंचने पर सपा प्रदेश अध्यक्ष का अश्वनी सोनी सपा नेता ने समर्थकों व व्यापारियों संग माल्यार्पण करते हुए गदा भेंट कर भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान सपा नेता विजय शुक्ल, पंकज प्रभात ,कुलदीप सरोज ,दुर्गेश त्रिभुवन, पंकज यादव, धर्मेंद्र पाल,अनुराग सोनी सहित आदि लोग रहे। किसान नौजवान पटेल यात्रा लेकर पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जिले के विधानसभाओ में अलग-अलग आयोजित जनसभा बाबूगंज व विश्वनाथगंज विधानसभा के नौबस्ता के पास एवं रामपुर के रायपुर के पास आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए योगी सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि झूठ बोलकर सत्ता में आयी भाजपा का 2022 में होने वाले चुनाव में जाना तय है।

मौजूदा सरकार की झूठ बोलने की राजनीति को आम जनता अब पूरी तरह समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिस तरह से हर समाज के सभी वर्गों पर जुर्म और सितम ढा रही है इससे हर वर्ग परेशान है। किसान को अपने अनाज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है, आवारा पशुओं से किसान परेशान है। भाजपा सरकार सो रही है,नौजवान बेरोजगारी की राह पर है महिलाएं सुरक्षित नहीं है,अपराध पूरे प्रदेश में बढ़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता आगामी चुनाव सपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनवाने का मन बना चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष सपा ने कहा कि भाजपा सरकार के झूठ का पर्दाफास करने के लिए जनता तैयार है। इस दौरान पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास करने की बात करती है, लेकिन इनके नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। स्वदेशी का नारा देकर देश में विदेशी पूंजीपतियों को बढ़ावा दिया है। जनता भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त है। आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव, राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार, पूर्व सांसद बालकुमार पटेल, पूर्व सांसद नागेंद्र पटेल, पूर्व विधायक रामसिंह पटेल, पूर्व विधायक मुन्ना यादव, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, शक्ति सिंह, पूर्व जिलापंचायत सुषमा पाल,महिमा गुप्ता, संजय पांडेय, संतोष यादव, राहुल सिंह सौरभ सिंह अश्वनी सोनी इंद्र देव तिवारी, इरशाद सिद्दीकी, मनीष पाल वकार अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे