Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:सशक्त नारी ही कर सकती है सामाजिक कुरीतियों का सफाया : वंदना पटेल

ए. आर. उस्मानी

गोण्डा। लड़कियां अबला नहीं, बल्कि सबला हैं। सशक्त नारी ही समाज में व्याप्त कुरीतियों, अन्याय, अत्याचार एवं शोषण का खात्मा कर सकती है। यह बात मिशन शक्ति अभियान के तहत चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चियों को संबोधित करते हुए मिशन शक्ति की नोडल समन्वयक वंदना पटेल ने कही।


   नवाबगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय महेशपुर की प्रधानाध्यापिका एवं मिशन शक्ति कार्यक्रम ब्लाक नवाबगंज की नोडल समन्वयक वंदना पटेल ने स्कूल की बच्चियों व महिलाओं को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया। इसके लिए उन्होंने विभिन्न प्रकार के पोस्टर का निर्माण करके उसके माध्यम से सरकार द्वारा बालिकाओं व महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मिशन शक्ति कार्यक्रम की नोडल समन्वयक व प्रधानाध्यापिका वंदना पटेल ने कहा कि लड़कियों को डरकर नहीं, बल्कि निडर होकर रहना होगा। शरारती तत्वों का डटकर सामना करना होगा तथा उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है, तभी महिलाओं, छात्राओं पर किए जा रहे अत्याचार पर रोक लगाई जा सकती है। इसके लिए जागरूक होना बहुत जरूरी है। जागरूकता के लिए उन्होंने ऑडियो व वीडियो का भी सहारा लिया। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित कई छोटी-छोटी कहानियां भी बच्चियों व महिलाओं को दिखाई, जिससे उनमें जागरूकता व आत्मविश्वास का विकास हो सके। इस दौरान ग्राम प्रधान श्रीमती प्रियंका गौतम भी मौजूद रहीं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे