Type Here to Get Search Results !

Below Post Ad

Bottom Ad

प्रतापगढ़:अभा विद्यार्थी परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

नगर आगमन पर ढोल, नगाड़े के साथ कार्यकर्ताओं ने निकाला शोभायात्रा

एस के शुक्ला

प्रतापगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का नगर के निर्मल चौराहे पर ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया। गत दिवस अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रान्त का तीन दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान अमेठी में आयोजित किया गया था जिसमे पूरे प्रान्त से 107 प्रमुख कार्यकर्ताओं को आपेक्षित किया गया था। इस तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग में पूर्व अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख हरिबोरिकर,पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री रमेश गड़िया,वर्तमान क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही,पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. विवेक निगम आदि प्रमुख पदाधिकारियों ने सैद्धांतिक भूमिका,कार्य पद्धति, कार्यकता विकास,परिसर कार्य,सदस्यता जैसे महत्वपूर्ण संगठनात्मक विषयों से कार्यकर्ताओ को परिचित कराया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश पांडेय ने प्रान्त के सभी जिलो में पदाधिकारियों की घोषणा करते हुये डा धर्मेन्द्र प्रताप सिंह को प्रतापगढ विभाग का विभाग प्रमुख,सुधांशु रंजन मिश्र को प्रतापगढ विभाग संयोजक, डा राजेश भट्ट को जिला प्रमुख एवं प्रतापगढ जिले के नेतृत्व हेतु रमेश सिंह पटेल को जिला संयोजक व अमरमणि मिश्रा को जिला सहसंयोजक के दायित्व की घोषणा की। जिले के पदाधिकारियों की घोषणा होते ही प्रतापगढ जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पडी। कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाईया खिलाकर बधाई दी।पदाधिकारीयो के जिले में प्रथम आगमन पर रेलवे स्टेशन के बाहर निर्मल चौराहे पर प्रान्त अध्यक्ष डा. अखिलेश पांडेय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए दिया। सभी कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भंगवा चुंगी तक शोभायात्रा निकालकर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान नगर मंत्री आंचल सिंह, सेजल, अराध्या, अनिकेत, राम मिश्रा, सत्यम सिंह, बाला ओझा, हर्ष श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र, सुमित, ब्रम्हा, दिपू सरोज, सत्यम शुक्ला, अंकुर मौर्या , बादल गौतम , अक्षत श्रीवास्तव, सच्चिदानन्द, शिवेन्द्र, रामेन्द्र, मनीस, मनोज यादव, नवीन बजरंगी,अतिथि शर्मा आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Mega Grid

5/vgrid/खबरे