Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा मंडल की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की योजना बनी

 

सुनील उपाध्याय

बस्ती। बुधवार को सल्टौआ, सोनहा तथा रामनगर भारतीय जनता पार्टी मंडल इकाई के कार्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष विक्रम सिंह रहे। कार्यक्रम में पार्टी आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।


बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष विक्रम सिंह ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के निमित्त बूथ स्तर विभिन्न कार्यक्रम पार्टी शीर्ष नेतृत्व के द्वारा तय किया गया है। इसके तहत दिनाँक 11 सितंबर को सभी शक्ति केंद्रों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का वर्चुअल संबोधन होना है। बताया कि बूथ समिति सत्यापन समीक्षा, पन्ना प्रमुख बनाने का अभियान, पन्ना प्रमुख सम्मेलन, मतदाता अभियान, सदस्यता अभियान, विधानसभावार प्रबुद्ध सम्मेलन और सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्यक्रम तय किया गया है।


 सल्टौआ मण्डल कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष राम निवास गिरी, सोनहा में मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार चौरसिया और रामनगर में मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह राहुल ने किया। इस दौरान विधानसभा विस्तारक महावीर गुप्ता, दुष्यन्त विक्रम सिंह, चंद्रभान गुप्ता, कृपा शंकर श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, आनंद शुक्ल, दीपांशु विक्रम सिंह उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे