Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति में अमन सिंह चौहान को शामिल किए जाने पर बेल्हा में हर्ष

एस के शुक्ला

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रांतीय कार्य समिति के सदस्यों की शुक्रवार को हुई घोषणा में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सूबे की राजधानी लखनऊ के जिलाध्यक्ष रहे अमन सिंह चौहान प्रदेश कार्य समिति का सदस्य बनाए जाने की खबर बेल्हा पहुंची तो लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले युवा नेता दुर्गेश सिंह ने कहां की राष्ट्रवादी विचारधारा से ओत प्रोत अमन सिंह चौहान ने सदैव युवा मोर्चा का अध्यक्ष रहते हुए अहम भूमिका का निर्वाहन किया है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने अमन सिंह को जो जिम्मेदारी दी है उसे बखूबी निर्वाहन करते हुए गौरव बढ़ाने का कार्य करेंगे। श्री सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान केवल भाजपा में ही है भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जहां पर छोटे से भी कार्यकर्ता को उसके कार्यों को देखते हुए दायित्वों का निर्वाहन करने की जिम्मेदारी दी जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे