Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज; हवन-पूजन करके विश्व शांति के लिए की कामना

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु व विश्व शांति के लिए नगर के सकरौरा में स्थित गायत्री शक्तिपीठ के यज्ञशाला में हवन पूजन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु व विश्व शांति की कामना की गई। यह पूजन शुक्रवार की देर शाम तक चला। भाजपा, हिंदू युवा वाहिनी, विद्यार्थी परिषद, युवा मोर्चा के संयुक्त संगठन के पदाधिकारियों ने गायत्री मंदिर में स्थित पंच कुंडीय यज्ञशाला में पंडित तिलकराम तिवारी द्वारा महा मृत्युंजय एंव गायत्री मंत्रों के साथ यज्ञ में आहुति डाला तथा यशस्वी प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य के साथ दीर्घायु की कामना की। तदोपरांत प्रधानमंत्री के चित्र पर तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री की उपलब्धियों को यादगार बनाया।


इस दौरान नगर के वरिष्ठ समाजसेवी सरदार जोगिंदर सिंह जानी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के रूप में देश को एक ऐसा सशक्त निर्णायक नेतृत्व मिला है। जिसने दशकों से अपने अधिकारों से वंचित करोड़ों गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर न सिर्फ उन्हें समाज में गरिमामय जीवन दिया बल्कि अपने अथक परिश्रम से विश्व भर को यह दिखाया कि एक प्रजावत्सल नेतृत्व कैसा होता है।इस अवसर पर कन्हैया लाल वर्मा, चंद्रशेखर गोस्वामी, आशीष गिरी, श्याम किशोर मिश्रा, धनंजय मणि त्रिपाठी अरविंद गुप्ता, अर्चित पाण्डेय, अमर सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, बृजेश मित्र सोनू, विमलेंद्र जायसवाल, सचिन गुप्ता, अजय पुरुवार आदि उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे