Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज के सरयू पुल का मरम्मत कार्य शरू,हल्के वाहनों का आवागमन अभी जारी

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। गोंडा लखनऊ मार्ग पर सरयू पुल का एप्रोच क्षतिग्रस्त होने के बाद गुरुवार को मरम्मत कार्य तेज कर दिया गया। पुल का बीम डैमेज होने के कारण वाहनों का यातायात रोक दिया गया है। मगर हल्के व दोपहिया वाहन निकलने के लिए अभी छूट जारी है।


जिसे शुक्रवार तक बंद हो जाने की संभावना बताई जा रही है। हालांकि पुल के मरम्मत का कार्य बहुत तेजी से शुरू हो गया है और दोनों तरफ के पुल का हिस्सा बनाने के लिए तैयारियां तेजी से चल रही है। इस दौरान 2 सप्ताह के लिए यातायात पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन विनोद त्रिपाठी का कहना है कि एप्रोच का निर्माण कार्य व मरम्मत कार्य तेज किया गया है अभी पुल के आधे हिस्से में कार्य चल रहा है और जिस दिन पूरे हिस्से में कार्य शुरू होगा उस दिन से यातायात पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा और 2 सप्ताह तक यातायात बंद रखा जाएगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे