Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:भारतीय जनता युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष बने मनोज कुमार

डॉ ओपी भारती

गोण्डा:भारतीय जनता युवा मोर्चा गोंडा के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी की सूची जारी कर संगठन का विस्तार किया। संगठन विस्तार में समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में आये मनोज कुमार मिश्र क्षेत्र पंचायत सदस्य निवासी ग्राम पूरेदाढ़ू वजीरगंज को मनकापुर का कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे, जिससे भाजपा का परचम लहराए। कोषाध्यक्ष बनने पर कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री समाज कल्याण मंत्री, रामबहादुर सिंह पूर्व मंत्री  के साथ क्षेत्र वासियों ने राजकुमार मिश्रा, सुभाष तिवारी, बब्लू शुक्ला, दीपक सिंह, सत्यदेव मिश्रा, आकाश मिश्रा, कौशल तिवारी, राजू मिश्रा सहित तमाम लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे