प्रतापगढ़:सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत | CRIME JUNCTION प्रतापगढ़:सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

एस के शुक्ला

प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रसिद्ध शायर शहजादा कलीम को बनाए जाने के बाद बेल्हा में उनके प्रथम आगमन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगह- जगह जहां स्वागत किया,वहीं नगर के चौक घंटाघर पर मां हर हर गंगे सेवा ट्रस्ट के संस्थापक व सपा नेता अश्वनी सोनी के निर्देश पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व  सपा नेता विजय शुक्ल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान शहजादा कलीम ने अपने जनपद में हुए भव्य स्वागत पर खुशी जाहिर करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से 2022 के चुनाव में अभी से जुट जाने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जन आकांक्षाओं पर पूरी तरह से फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का चहुंमुखी विकास सिर्फ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मुख्यमंत्री सम्भालने पर ही संभव है।स्वागत के मौके पर प्रमुख रूप से राज पटेल, सूरज पटेल, दीपक यादव, भोला यादव, अनुराग द्विवेदी, अश्वनी शर्मा, पंकज प्रभात,आकाश सिंह, सोनू सोनी,गोविंद सोनी,विशाल शर्मा, आशीष उमरवैश्य सहित आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे