कक्षा नौ की छात्रा के बंधे थे पैर, कटी थी चोटी ,मुँह में था ब्लेड,मिली खून से लथपथ,मचा हड़कंप | CRIME JUNCTION कक्षा नौ की छात्रा के बंधे थे पैर, कटी थी चोटी ,मुँह में था ब्लेड,मिली खून से लथपथ,मचा हड़कंप
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कक्षा नौ की छात्रा के बंधे थे पैर, कटी थी चोटी ,मुँह में था ब्लेड,मिली खून से लथपथ,मचा हड़कंप

सुनील उपाध्याय

बस्ती। जिले में शनिवार को दिन ​दहाड़े घर से शौच को निकली किशोरी लहूलुहान मिली है। उसके पैर बंधे थे, मुंह में ब्लेड था और शरीर के हर अंग से खून बह रहा था। किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है जिसे चाकू से गोद कर हत्या करने का प्रयास किया गया है। ग्रामीणों ने छात्रा को बेहोशी की हालत में खून से लथपथ पाया है। फिलहाल उसका इलाज जिला चिकित्सालय बस्ती में चल रहा है छात्रा की गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस अधीक्षक घटना स्थल पर पहुंचे और सभी पहलुओं की जांच में जुट गए हैं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

जानकारी के अनुसार जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम माझा चौहानपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब कक्षा नौ की छात्रा शौच के लिए अपने घर से बाहर गई थी। घर से मात्र 500 मीटर दूरी पर ग्रामीणों और परिजनों ने उसे खून से लथपथ अवस्था में पाया। जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बेहोशी हालत में छात्रा को कप्तानगंज पीएससी पर लाया गया जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख कर जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। इस दौरान घायल लड़की के परिजनों का कहना है कि, जब हम लोग घटनास्थल पर पहुचे तो बेटी के मुंह में कपड़ा घुसा हुआ था। गला कसा हुआ था। उसके दोनों पैर बंधे हुए थे, चेहरे पर ब्लेड से वार के निशान थे। शरीर के हर अंगों पर चाकू से वार किया गया था। यहां तक की मुंह में ब्लेड भी डाल दिया गया था। सिर्फ इतना ही नहीं मेरी बेटी का बाल भी घटनास्थल पर काटा गया था। परिजनों का आरोप है कि पूरी घटना जमीनी विवाद के कारण हुई है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए बस्ती पुलिस अधीक्षक पीड़ित परिवार से जिला अस्पताल में मुलाकात की और घटनास्थल का निरीक्षण करने घटनास्थल पर भी गए।

 इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता अतुल चौधरी व वीरेंद्र चौधरी पीड़ित परिवार से मिले और जिला प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं सपा नेता अतुल चौधरी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, इस सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है आए दिन महिलाओं पर अपराध हो रहे हैं पुलिस पूरी तरह फेल है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे