करनैलगंज:बीडीसी सदस्यों की संगठनात्मक बैठक में ब्लॉक व जिले स्तर के पदाधिकारियों का हुआ चयन | CRIME JUNCTION करनैलगंज:बीडीसी सदस्यों की संगठनात्मक बैठक में ब्लॉक व जिले स्तर के पदाधिकारियों का हुआ चयन
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:बीडीसी सदस्यों की संगठनात्मक बैठक में ब्लॉक व जिले स्तर के पदाधिकारियों का हुआ चयन

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। तीन ब्लाकों के बीडीसी सदस्यों की संगठनात्मक बैठक में ब्लॉक व जिले स्तर के पदाधिकारियों का चयन किया गया। यह बैठक चौरी चौराहा स्थित डॉ.गौरव सिंह मेमोरियल डिग्री कालेज में अखिल भारतीय क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी व संचालन माधवराज मिश्र ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य हमेशा उपेक्षा का शिकार रहे हैं। मगर अब ऐसा नही होगा,


संगठन अपने अधिकार की लड़ाई मजबूती से लड़ेगा। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को 10 हजार रुपये प्रति माह मानदेय दिलाने व 20 लाख रुपये प्रतिवर्ष बजट दिलाने की मांग सरकार के सामने रखी जा रही है। जब तक मांगे पूरी नही हो जाती तब तक लड़ाई जारी रहेगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत सिंह सहित कई अन्य लोगों ने बैठक को सम्बोधित करते हुये अपने विचार रखे। अंत मे माधवराज मिश्रा को ब्लॉक करनैलगंज, अशोक कुमार शुक्ल को हलधरमऊ व सुरेश कुमार सिंह को कटरा बाजार का ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी द्वारा जारी किया गया मनोनयन पत्र महादेव पांडेय को सौंपते हुये उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने की घोषणा की गई। जिला उपाध्यक्ष लम्बरदार यादव, रामनेवाज गौतम, रविशंकर तिवारी, हरिकृष्ण मौर्य आदि सहित भारी संख्या में बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे