Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। भभुआ चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत दूदी के मजरा विजयराज पुरवा निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव जामुन के पेड़ से लटका हुआ मिला। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीरथराज 30 पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम पंचायत दूदी मजरा विजयराज पुरवा शुक्रवार की भोर सुबह शौच के बहाने घर से निकला। गांव के पास बाबा बगिया में लगे जामुन के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। काफी देर तक घर वापस न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने तलाश की। तभी गांव के किसी व्यक्ति ने देखा बाग में जामुन के पेड़ पर उसका शव लटक रहा था। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके उपनिरीक्षक ब्रजेश गुप्ता व अन्य पुलिस कर्मियों शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या क्यों की हैं इसके कारणों का पता नहीं लग सका है। आत्महत्या किए जाने के कारणों की पुलिस जानकारी कर रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे