Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar मुख्य सेविका हुई स्थानांतरित, जिम्मेदार रिलीव करने में कर रहीं कोताही



18 अगस्त 2021 को हुई थी स्थानांतरित
स्थानांतरित होने के बाद भी नही छोड़ रही है कुर्सी
आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। आंगनबाड़ी केंद्र के कर्मी अक्सर विवादों के घेरे में रहते है। चाहे वह पोषाहार वितरण हो, आंगनबाड़ी केन्द्र न खोलने की खबरे अक्सर आती रहती है। जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों के औचित्य पर सवाल खड़े होते रहते है।
इसी कड़ी में ताजा मामला आंगनबाड़ी केंद्र की मुख्य सेविका का है। जिसका स्थानांतरण बीते 18 अगस्त 2021 को कर दिया गया है लेकिन मुख्य सेविका आशा देवी अपने पद पर बनी हुई है। मुख्य सेविका आशा देवी का संतकबीरनगर जनपद से अयोध्या के लिए कर दिया गया है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंगनबाड़ी के मुख्य सेविका को रिलीव करने में कोताही बरत रही है। 20 दिन से अधिक समय बीत गया है लेकिन जिम्मेदार जिला कार्यक्रम अधिकारी ने मुख्य सेविका को रिलीव करने में अभी तक कोई भी कदम नही उठाया है। जिससे शासन के निर्देश को पालन करवाने में असफल साबित हुई है। एक तरफ जहां स्थानांतरण सरकारी सेवा में होना नितांत आवश्यक होता है वही मुख्य सेविका का रिलीव न होना कही न कही प्रशासन की निर्देशो की अवहेलना है। विशेष सचिव के द्वारा ही 18 अगस्त 2021 को स्थानांतरण सूची जारी किया गया था। जिसमें मुख्य सेविका आशा देवी का स्थानांतरण भी रहा है। लेकिन वर्तमान तक मुख्य सेविका को जिला प्रशासन ने रिलीव नही किया गया है। जो उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना है।
इस संबंध में जब जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री से मोबाइल पर पर सम्पर्क साधने की कोशिश किया गया तो उनका मोबाइल फोन स्वीच ऑफ बता रहा था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे