Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पयागपुर:राम लीला महोत्सव के लिए भूमि पूजन संपन्न

 

सलमान असलम 

पयागपुर बहराइच। सोमवार को नव युवक रामलीला समिति के तत्वावधान के आयोजित होने वाले सांठवे श्री रामलीला महोत्सव के लिए राम लीला मैदान भूपगंज में भूमि पूजन पूरे विधि विधान से पुरोहित राम जी पांडेय के निर्देशन में अध्यक्ष मनोज सोनी और संरक्षक सरदार गुलाब सिंह द्वारा सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। रामलीला महोत्सव का उद्घाटन बुधवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध संत मौनी  बाबा महाराज के द्वारा मंच का फीट काटकर  किया जाएगा।


             समिति के मुख्य सलाहकार आनंद बिहारी शुक्ल ने बताया कि साठ वर्ष से निरंतर चल रही राम लीला इस वर्ष अपना हीरक जयंती मना रही है। जिसमे लिए पूरे विधि विधान से भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पुरोहित राम जी पांडेय ने वैदिक  मंत्रो  के साथ कराया।  आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए प्रवक्ता आलोक शुक्ल ने बताया कि उदघाट्न दिवस के दिन बुधवार को मंच पूजन ब्यास पूजन और रामायण पूजन के साथ ही  नारद मोह, द्वितीय दिवस राम जन्म , तृतीय दिवस नगर दर्शन, फुलवारी , चतुर्थ दिवस धनुष यज्ञ इसी प्रकार राम विवाह, राम बनवास, राम सुग्रीव मित्रता , लंका दहन तथा रावण बध की भी लीला का मंचन किया जाएगा। श्री शुक्ल के अनुसार कोविड 19 के प्रतिबंधों का पूर्ण पालन करते हुए रामलीला का आयोजन होगा।


उन्होंने बताया कि पयागपुर की ऐतिहासिक रामलीला में पूर्व के वर्षों में केंद्रीय मंत्री ,प्रदेश सरकार के मंत्री सांसद और बिधायक आ चुके है और इस बार भी अनेक बिशिष्ट जनो को आमंत्रित किया जा रहा है।भूमि पूजन कार्यक्रम में बरिष्ठ पदाधिकारीसंरक्षक सरदार गुलाब सिंह,  संतोष सिंह,बरिष्ठ उपाध्यक्ष मयूर माहेश्वरी, प्रबंधक पंकज कसेरा व आनंद मिश्र कोषाध्यक्ष अभिषेक शुक्ल उपाध्यक्ष संतोष शुक्ल ,मुकेश शर्मा व दानेंद्र शर्मा,चिंटू माहेश्वरी,आनंद श्रीवास्तव ,ब्यास गोविंद शुक्ल ,पात्र निर्देशक राज कुमार वैश्य शीतल महराज व चंदन शर्मा सतीश बृजेश व दिलीप सहित सभी पदाधिकारी पात्र व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे