Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दुबौलिया : संदिग्ध परिस्थियो मे आम के पेड से लटकता मिला युवक का शव

 

सुनील उपाध्याय

बस्ती।जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के घोसियापुर गांव के पास बंन्धे से सटे आम के पेड से एक अट्ठाइस वर्षीय युवक का शव लटकता देखा गया।


घटना की सूचना पर पहुची दुबौलिया पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जांच पड़ताल मे जुटी है। 


मंगलवार की भोर मे घोसियापुर गांव से सटे बंधे के पास आम के पेड मे दुपट्टे से लटकता हुआ शव ग्रामीणो ने देखा। शव क पहचान घोसियापुर गांव निवासी फुर्तराम 28 वर्ष के रूप मे हुई।


मौके पर पहुचे परिजनो ने बताया की फुर्तराम सोमवार की सुबह मुम्बई जाने के लिए घर से कह कर निकले थे। लेकिन गांव मे ही शाम तक घुमते रहे। 



जब देर शाम तक घर वापस नही लौटे तो परिजनो ने फुर्तराम के मोबाइल पर फोन किया तो फुर्तराम ने बताया की घर नही आयेगे इस के बाद फोन काट दिया। आज सुबह गांव के बाहर आम के पेड से लटकता हुआ शव मिला। 


परिजनो ने बताया की फुर्तराम दुबई से दस जनवरी को घर लौटा था। लाकडाउन के कारण वापस नही जा पाया था। फुर्तराम चार भाईयो मे सबसे बडा था। शव मिलने से पत्नी अंजली एंव दोनो डिम्पी सात वर्ष एंव अनीश तीन वर्ष का रोरो कर बुरा हाल है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे